लुधियाना : खबर मिली है कि लुधियाना में आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी को व्हाट्सएप कॉल द्वारा धमकियां मिल रही हैं। मिली जानकारी अनुसार आरोपी पिछले 10 से 12 दिनों से लगातार विधायक गोगी को फोन कर रहे हैं। गोगी से आरोपी कभी 15 लाख की फिरौती मांगते हैं तो कभी 25 लाख रुपए मांगते हैं।
वहीँ कॉल करने वाला खुद को गोल्डी बराड़ का साथी बता रहा है। इस मामले में लुधियाना पुलिस कमिश्नर खुद मामले की जांच में जुटे हैं। बता दे कि इस तरह से विधायकों को फिरौती की कॉल आना कहीं न कहीं सरकार की ढीली कार्रवाई पर भी सवालिया निशान हैं।
विधायक गुरप्रीत गोगी के अनुसार पिछले 12 दिनों से लगातार उन्हें मारने की धमकी गैंगस्टरों के नाम पर मिल रही। कॉल करने वाले उन्हें विदेशी नंबर से व्हाट्सऐप पर कॉल कर रहे हैं।
आरोपी उन्हें सीधा-सीधा कह रहा है कि उसके खाते में 25 लाख रुपए डलवा दे, नहीं तो उसका हाल भी वह मूसेवाला जैसे कर देंगे। गोगी ने कहा कि इस मामले में उन्होंने लुधियाना पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा को शिकायत भी दे दी है।
वहीँ विधायक गोगी ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब से गैंगस्टरों को खत्म करके ही दम लेगी। गैंगस्टरवाद पिछली सरकार के समय के पले हुए हैं, लेकिन अब आम आदमी पार्टी की सरकार इन गैंगस्टरों के आगे झुकने वाली नहीं है।