Latest news
प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के कांग्रेसी पार्षद सुशील कालिया, पार्षद पुत्र अंशुमन कालिया, अनमोल कालिया समेत कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
Punjab government's big action, case filed against more than 20 immigration companies

जालंधर के कांग्रेसी पार्षद सुशील कालिया, पार्षद पुत्र अंशुमन कालिया, अनमोल कालिया समेत कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

जालंधर : जालंधर के कांग्रेसी पार्षद सुशील कालिया, पार्षद पुत्र अंशुमन कालिया, अनमोल कालिया, प्रिंस शारदा, लक्ष्य शर्मा, जीवन गुप्ता राकेश मल्होत्रा और निशान सिंह सहित दर्जनों लोगो पर 409, 120B आईपीएस का पर्चा दर्ज किया गया है. आरोप है कि पार्षद ने फर्जी सोसायटी बनाकर 60 लाख रूपये गबन कर लिया.जो

विधायक 50000 के विकास कार्य के लिए नींव पत्थर लगवाता है और मीडिया में जोर-शोर से उसका प्रचार करता है उस विधायक की आखिर क्या मजबूरी थी कि एक ही पार्षद के क्षेत्र में उसने 60 लाख की एक ऐसी ग्रांट दी इसमें सभी सोसायटी के सदस्य पार्षद के परिवारिक सदस्य ही थे.

आम आदमी पार्टी के नेता दिनेश ढल ने आरोप लगाया है कि इस घपले में विधायक का शामिल होना यह निश्चित है. जालंधर नार्थ से विधायक बावा हैनरी और उनके करीबी पार्षद सुशील कालिया पर उक्त आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी से जालंधर नॉर्थ हलका इंचार्ज दिनेश ढल ने कहा की पार्षद सुशील कालिया ने सरकारी ग्रांट का जो घपला किया उसका सारा पैसा पार्षद के परिवारिक सदस्यों के बैंक अकाउंट में गया.

आज डिप्टी कमिश्नर जालंधर के निर्देश पर जालंधर पुलिस कमिश्नर ने पार्षद सुशील कालिया उनके परिवारिक सदस्य सहित दर्जनों लोगों पर थाना डिवीजन नंबर आठ में 6 एफआईआर दर्ज की. इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आम आदमी पार्टी के इलाका इंचार्ज दिनेश ने कहा कि अभी यह शुरुआत है और जल्द ही विधायक और उनके अन्य पार्षदों द्वारा जो सभी घपले किए गए हैं उसको जल्द उजागर किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि सभी के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी. दिनेश ढल ने कहा आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब की आम लोगों की सरकार है और हमारी जिम्मेदारी बनती है कि लोगों की मेहनत और टैक्स के बहुमूल्य पैसे में किसी भी प्रकार की घपले बाकी ना की जा सके.

 


Leave a Reply