Latest news
भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव...

India Living News

Hot News
You are currently viewing मेडिकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर ने सरकार को गाड़ी और गनमैन वापस लौटाए
Dr. Raj Bahadur, Vice Chancellor of Medical University, returned the car and the gunman to the government

मेडिकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर ने सरकार को गाड़ी और गनमैन वापस लौटाए

फरीदकोट (ब्यूरो) : पंजाब की बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर ने सरकार को गाड़ी और गनमैन वापस लौटा दिए हैं। इसी के साथ ही उन्होंने इस्तीफा वापस लेने से मना कर दिया है। वीसी बनने के बाद सरकार ने उन्हें सुरक्षा समेत यह सुविधाएं दी थी।

6 दिन बीतने के बाद भी सरकार ने उनके इस्तीफे पर फैसला नहीं लिया है। कुछ दिन पहले सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में चेकिंग करने गए थे। उन्होंने बंद पड़े कैदी वार्ड को खुलवा वहां पड़े फटे-गंदे गद्दे में वीसी को लिटाया था। वहीं पंजाब सिविल सर्विसेज मेडिकल एसोसिएशन ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी सरकार बनने के बाद 50 डॉक्टर नौकरी छोड़ चुके हैं।

सेहत मंत्री-वीसी विवाद के बाद सीएम भगवंत मान ने विधायकों को नसीहत दी है। उन्हें सरकारी ऑफिसों में एग्रेसिव रेड से बचने को कहा गया है। सीएम का कहना है कि इससे जनहित में कुछ अच्छा नहीं हो रहा। उलटा सरकार को शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है।


Leave a Reply