मलेरकोटला : बड़ी खबर है कि पंजाब के मलेरकोटला में आम आदमी पार्टी के पार्षद मोहम्मद अकबर की जिम में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
अकबर ने कांग्रेस पार्टी से नगर पार्षद का चुनाव जीता था। पंजाब में सत्ता परिवर्तन के बाद वे आप में शामिल हो गए थे। वहीँ जिला पुलिस प्रमुख अवनीत कौर सिद्धू ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और घटना को अंजाम देने वाले जल्द ही पुलिस की हिरासत में होंगे।