Latest news
भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा

India Living News

Hot News
You are currently viewing आदमपुर में मिले अधजले शव केस की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाया
Police solved the mystery of half-burnt body case found in Adampur

आदमपुर में मिले अधजले शव केस की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाया

जालंधर : बीते दिनों मेंआदमपुर में अधजले मिले लवलीन के शव केस की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। जानकारी देते हुए एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि वारदात की जांच में पता चला कि लवलीन की लव मैरिज हुई थी। वे अपने ससुराल में ही रहता था, लेकिन उसके ससुराल वाले लव मैरिज से खुश नहीं थे। एसएसपी स्वर्णदीप ने बताया कि लवलीन शराब पीने का आदि था और अक्सर शराब पीकर पत्नी बच्चों के साथ उसका झगड़ा रहता था। लवलीन का साला युवराज सिंह ग्रंथी है। लवलीन शराब पीकर अक्सर कलेश करता था, जिसको लेकर सभी बेहद परेशान रहते थे।

वारदात वाले दिन दोपहर के समय लवलीन ने शराब पीकर घर में विवाद किया। जिस कारण उसके ससुर जसविन्द्र सिंह, सास शकुंतला, साले युवराज सिंह ने इकट्ठे होकर लवलीन को पकड़ लिया। लवलीन के सिर में कड़ा मारा गया और फिर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। जिससे लवलीन का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। व आरोपियों ने रात के समय लवलीन का शव गांव के बाहर फैंक दिया। उन्होंने लवलीन के शव पर पैट्रोल छिड़क कर इसलिए आग लगा दी थी, ताकि उसकी पहचान न हो सके। पकड़े गए मामले में पुलिस ने मृतक लवलीन के सास-ससुर, साला ग्रंथी सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। बात दें कि तीन दिन पहले आदमपुर में नहर के पास लवलीन का अधजला शव मिला था। वहीं लवलीन के शव के पास शराब की बोतल भी बरामद हुई थी। जालंधर के संतोखपुरा निवासी लवलीन की लव मैरिज हुई थी और वह आदमपुर में अपने ससुराल वालों के पास था जहां उसकी हत्या होने की सूचना मिली। जिसे पुलिस ने ट्रेस कर आरोपी के सास-ससुर, साला ग्रंथी सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

 


Leave a Reply