Latest news
मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में कोरोना संक्रमण के 434 नए मामले आये सामने , एक की मौत, जेल मंत्री भी हुए संक्रमित
434 new cases of corona infection were reported in punjab, one died, jail minister also got infected

पंजाब में कोरोना संक्रमण के 434 नए मामले आये सामने , एक की मौत, जेल मंत्री भी हुए संक्रमित

चंडीगढ़ : पंजाब में कोरोना फिर से रफ़्तार पकड़ने लगा है , जानकारी मिली है कि मंगलवार को बीते 24 घंटे के दौरान 434 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है और एक मरीज़ की मौत हो गई। वहीँ मोहाली समेत पांच जिलों में हालात ज्यादा खराब हो गए हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार मोहाली में 132 और लुधियाना में 66 नए मरीज मिले हैं। वहीँ जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने अपने घर में खुद को आईसोलेट कर लिया है और वहीं से काम कर रहे हैं। जेल मंत्री ने संपर्क में आने वाले लोगों से जांच कराने की अपील की।

मिली जानकारी अनुसार लुधियाना जिले में एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। वहीँ पटियाला में 50, बठिंडा में 31, अमृतसर में 28, जालंधर में 25, फतेहगढ़ साहिब में 18, पठानकोट, रोपड़ में 15-15, संगरूर में 8, चार अन्य जिलों में 6-6, फाजिल्का, गुरदासपुर में 4-4, मुक्तसर, एसबीएस नगर में 3-3, तीन अन्य जिलों में 2-2, दो जिलों में 1-1 संक्रमित मिले हैं।

 


Leave a Reply