Latest news
जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद?

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के सीएम भगवंत मान की कोठी का चंडीगढ़ में कटा 10 हजार रुपए का चालान, पढ़ें वजह
chandigarh nagar nigam fine 10 thousand rupees challan to Punjab CM Bhagwant Mann house

पंजाब के सीएम भगवंत मान की कोठी का चंडीगढ़ में कटा 10 हजार रुपए का चालान, पढ़ें वजह

चंडीगढ़ : खबर है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का चंडीगढ़ में चालान कट गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार ये चालान चंडीगढ़ नगर निगम ने उनके घर का काटा है। दरअसल नगर निगम को सूचना मिली थी कि मुख्यमंत्री के घर के बाहर गंदगी पड़ी है। टीम ने मौका पर जाकर चेक किया तो सेक्टर-2 में कोठी नंबर 7 के पीछे कचरा फैला था, जिसे देखकर निगम ने यह कार्रवाई की। कुल 10 हजार रुपए का चालान किया गया है। चालान CRPF बटालियन 113, DSP हरजिंदर सिंह के नाम का काटा गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर-2 की कोठी नंबर छह में भगवंत मान रहते है और कोठी नंबर सात भी उन्ही के नाम पर आबंटित है। इसमें मुख्यमंत्री के सुरक्षा कर्मी रहते है। आज सुबह कोठी की पिछली तरफ कूड़ा पड़े होने की सूचना के बाद नगर निगम की टीम पहुंची थी। मौके का मुआयना करने और फोटो खींच कर चालान किया गया।सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट बॉयलॉज़, 2018 के बॉयलॉ 14(आई) और नियम 15(जी) के तहत 500+9500 रुपए का चालान किया गया।

 


Leave a Reply