Latest news
Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing हरियाणा में DSP के बाद अब झारखंड में महिला सब-इंस्पेक्टर की कुचलकर हत्या
After DSP in Haryana, now a woman sub-inspector was crushed to death in Jharkhand

हरियाणा में DSP के बाद अब झारखंड में महिला सब-इंस्पेक्टर की कुचलकर हत्या

रांची : हरियाणा के बाद झारखंड में पुलिस अधिकारी को कुचलकर मारने का मारना सामने आया है। वाहन चेंकिग कर रही एक महिला सब इंस्पेक्टर की कुचलकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वाहन को सीज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रांची के एसएसपी ने बताया कि बीती रात वाहन चेकिंग के दौरान महिला सब-इंस्पेक्टर संध्या टोपनो की कुचलकर हत्या कर दी गई। वह तुपुदाना ओपी के प्रभारी के पद पर तैनात थीं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन को सीज कर दिया गया है।

महिला सब इंस्पेक्टर संध्या टोपनो तुपुदाना ओपी के प्रभारी के पद पर तैनात थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संध्या टोपनो बीती रात वाहन चेकिंग के लिए चेक पोस्ट पर खड़ी थीं। इस दौरान उन्होंने शक होने पर एक वाहन को रुकने का इशारा किया, लेकिन वाहन चालक ने स्पीड बढ़ा दी और महिला सब इंस्पेक्टर को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल महिला सब इंस्पेक्टर को रिम्स ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

इस मामले में रांची के एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान महिला सब-इंस्पेक्टर संध्या टोपनो की कुचलकर हत्या कर दी गई। संध्या तुपुदाना ओपी के प्रभारी के पद पर तैनात थीं। एसएसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन को सीज कर दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है .

 


Leave a Reply