Latest news
जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया

India Living News

Hot News
You are currently viewing पुल के पिलर के बीच में फंसा 11 साल का बच्चा, 24 घंटे से रेस्क्यू जारी
11 year old child trapped in the middle of the pillar of the bridge, rescue continues for 24 hours

पुल के पिलर के बीच में फंसा 11 साल का बच्चा, 24 घंटे से रेस्क्यू जारी

बिहार : बड़ी खबर है कि बिहार में रोहतास के नासरीगंज इलाके में बने पुल के दो पिलर के बीच 11 साल का बच्चा फंस गया जिसे बचाने की कोशिशें जारी हैं। बता दे रेस्क्यू बुधवार दोपहर 4 बजे से शुरू हुआ। इसमें एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के 3 अफसर और 35 जवानों की टीम जुटी है। ।

बच्चे का नाम रंजन कुमार है। वह गैप में से नजर आ रहा है। सुबह उसे बांस की मदद से खाना दिया गया। पाइप से ऑक्सीजन दी जा रही है। दोपहर 2 बजे तक पिलर में तीन फीट चौड़ा होल किया जा चुका है। अब स्लैब को तोड़ा जा रहा है। बच्चे में अभी तक मूवमेंट है, ऐसे में उम्मीद है कि कुछ घंटों में उसे सुरक्षित निकाल लिया जाएगा

रंजन कुमार खिरिआव गांव का रहने वाला है। उसके पिता शत्रुघ्न प्रसाद ने बताया कि बेटा मानसिक रूप से कमजोर है। वह पिछले दो दिनों से लापता था। उसकी लगातार खोजबीन कर रहे थे। बताया जा रहा है कि वह कबूतर पकड़ने गया था। इसी दौरान फंस गया। बुधवार दोपहर एक महिला ने पुल में फंसे बच्चे को रोते हुए देखा। इसके बाद उसने परिजन को सूचना दी।


Leave a Reply