Latest news
सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के CM भगवंत मान की कल डॉक्टर गुरप्रीत कौर से दूसरी शादी , पहली पत्नी से हो चुका है तलाक
Punjab CM Bhagwant Mann's second marriage to Dr Gurpreet Kaur yesterday, divorced from first wife

पंजाब के CM भगवंत मान की कल डॉक्टर गुरप्रीत कौर से दूसरी शादी , पहली पत्नी से हो चुका है तलाक

चंडीगढ़ : बड़ी खबर है कि पंजाब के CM भगवंत मान कल गुरुवार को दूसरी शादी करने जा रहे हैं। आपको बता दे कि उनकी होने वाली पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर हैं। वहीँ शादी की रस्में चंडीगढ़ स्थित CM हाउस में होंगी। बता दे कि 48 साल के भगवंत मान का 2015 में पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर से तलाक हो गया था। तलाक के बाद उनकी पत्नी बच्चों को लेकर अमेरिका चली गई। उनकी पहली पत्नी से मान के 2 बच्चे हैं। वे मां के साथ अमेरिका में ही हैं। वे भगवंत मान के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में आए थे।

प्राप्त जानकारी अनुसार CM मान के लिए डॉ. गुरप्रीत कौर को परिवार ने चुना है। CM मान की मां हरपाल कौर और बहन मनप्रीत कौर ने ही यह रिश्ता तय किया है । वहीँ परिवार के कहने पर सीएम मान ने शादी के लिए सहमति दी है ।

सूत्रों के अनुसार सांसद राघव चड्‌ढा अरेंजमेंट की जिम्मेदारी निभा रहे हैं और पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी परिवार समेत शामिल होंगे।

 


Leave a Reply