मुंबई : बड़ी जानकारी सामने आ रही है कि दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैनों में से एक मुकेश अंबानी अपने साम्राज्य को अब अगली पीढ़ी को सौंपने के प्लान पर काम कर रहे हैं। जानकारी मिली है कि सोमवार को मुकेश अंबानी ने जियो इनफोकॉम लिमिटेड के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है । वहीँ अब रिलायंस जियो के बोर्ड ने उनके बेटे आकाश अंबानी को बोर्ड के चेयरमैन पद पर नियुक्ति को मंजूरी दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग 27 जून को हुई थी जिसमें ये फैसले लिए गए हैं। वहीँ कंपनी के एडिशनल डायरेक्टर के रूप में रामिंदर सिंह गुजराल और केवी चौधरी की नियुक्ति को भी बोर्ड ने मंजूरी दी है। ये अपॉइंटमेंट 27 जून 2022 से 5 सालों के लिए हैं।