Latest news
8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली

India Living News

Hot News
You are currently viewing अफगानिस्तान में भूकंप ने मचाई तबाही , 1000 लोगों की मौत, पाकिस्तान में भी हिली धरती
Earthquake wreaked havoc in Afghanistan, 1000 people died, the earth shook in Pakistan too

अफगानिस्तान में भूकंप ने मचाई तबाही , 1000 लोगों की मौत, पाकिस्तान में भी हिली धरती

अफ़ग़ानिस्तान : बड़ी खबर है कि अफगानिस्तान में आज सुबह आए तेज़ भूकंप से जान माल का भारी नुकसान हुआ है। वहीँ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 6.1 की तीव्रता वाले इस भूकंप से कम से कम 1000 लोगों की जान गई है, जबकि 1500 से ज्यादा घायल हो गए। US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के खोस्त शहर से 40 किलोमीटर दूर था।

इसके अलावा यूरोपियन मेडिटरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर ने बताया कि इस भूकंप का असर 500 किलोमीटर तक के दायरे में था। इस कारण अफगानिस्तान के साथ साथ पाकिस्तान और भारत में भी भूकंप का झटके महसूस किए गए।

वहीँ सरकार के प्रवक्ता बिलाल करीमी ने ट्वीट किया- दुर्भाग्य से, कल रात पक्तिका प्रांत के चार जिलों में भीषण भूकंप आया। जिसमें हमारे सैकड़ों देशवासी मारे गए और घायल हो गए और दर्जनों घर तबाह हो गए। हम सभी इमरजेंसी एजेंसियों से अपील करते हैं कि आगे की तबाही को रोकने के लिए इस इलाके में टीमें भेजें।

 


Leave a Reply