Latest news
जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क... CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing गोल्डन टैंपल से लौट रहे परिवार की कार का अमृतसर-जालंधर हाईवे पर हुआ भयानक एक्सीडेंट , 5 लोगों की मौत
The family car returning from the Golden Temple met with a terrible accident on the Amritsar-Jalandhar highway, 5 people died

गोल्डन टैंपल से लौट रहे परिवार की कार का अमृतसर-जालंधर हाईवे पर हुआ भयानक एक्सीडेंट , 5 लोगों की मौत

जालंधर : जालंधर-अमृतसर हाईवे पर हमीरा में एक सड़क हादसे की सूचना मिली है। प्राप्त जानकारी अनुसार हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत की जानकारी मिल रही है। बताया जा रहा है कि मृतक कार सवार लुधियाना के रहने वाले हैं। सभी श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद घर लौट रहे थे। वहीँ रास्ते में हमीरा के पास कार कैंटर से टकरा गई।

मृतकों के रिश्तेदार ने बताया कि वह सुबह श्री हरिमंदिर साहिब से माथा टेकने के लिए कारों में निकले थे। होंडा सिटी कार जिसे तेजिंदर सिंह निवासी ग्रीन पार्क लुधियाना चला रहा था। उनकी ऑल्टो कार भी उनके पीछे थी। जैसे ही तेजिंदर कार लेकर हमीरा के पास पहुंचा तो वहां पर ट्रैफिक अधिक था।

सड़क के किनारे पर एक कैंटर गाड़ी नंबर पीबी-05एपी-9191 खड़ी थी। तेजिंदर ने कार को जैसे ही दाएं तरफ काटने की कोशिश की तो कार कैंटर के नीचे जा घुसी। प्राप्त जानकारी अनुसार इस हादसे में मनप्रीत कौर, पोता परनीत सिंह, समधन सरबजीत कौर और उसकी बहू अमनदीप कौर और उसके पोते गुरफतेह सिंह को हालत नाजुक होने के चलते जालंधर सिविल अस्पताल रेफर कर दिया, जहां पर उनकी मौत हो गई।

 


Leave a Reply