Latest news
ਨਿਰਮਲ ਸੰਪ੍ਰਦਾਇ: ਇਤਿਹਾਸ, ਉਤਪੱਤੀ ਅਤੇ ਗਿਆਨ-ਪਰੰਪਰਾ ’ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੈਮੀਨਾਰ 30 ਨੂੰ , *ਡੀ.ਐਮ.ਏ. ਅਤੇ ਵਿਰਸਾ ਵਿਹਾ... भगवान वाल्मीकि यूथ सेवा दल की ओर से भगवान वाल्मीकि आश्रम ट्रस्ट के चेयरमैन बनने पर विपन सभरवाल सम्मा... अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की 45वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान कैंप आयोजित, विशेष अतिथि के तौर पर पहुंची ... नेपाल में भीषण बाढ़ से मची तबाही, गांव-पुल-गाड़ियां सब बह गए हरियाणा में दिन दहाड़े बुटीक संचालिका की गला काटकर हत्या , घटना CCTV में हुई कैद जालंधर में पत्रकार से हथियारों के बल पर लूट की वारदात , लुटेरे सोने की दो अंगूठियां और कैश लेकर फरार जालंधर में भगवान महावीर मार्ग का भव्य उद्घाटन, इंसानियत दा फैन एसोसिएशन ने स्मृति स्तंभ शहरवासियों क... जालंधर के मॉडल टाउन में दो कारों की टक्कर , इनोवा कार दुकान में जा घुसी 27 अगस्त को पंजाब बंद : जाने क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद चीनी के बाद अब रुला रहा प्याज, कीमत में भारी बढ़ोतरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing BIG NEWS : पंजाब में अब लर्निंग लाइसेंस के लिए RTA दफ्तर के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे , घर बैठे ऑनलाइन टेस्ट देकर प्रिंट कर सकेंगे ड्राइविंग लाइसेंस
learning-licence-test-online-at-home-in-punjab

BIG NEWS : पंजाब में अब लर्निंग लाइसेंस के लिए RTA दफ्तर के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे , घर बैठे ऑनलाइन टेस्ट देकर प्रिंट कर सकेंगे ड्राइविंग लाइसेंस

चंडीगढ़ : पंजाब की भगवंत मान सरकार ने लोगों की सहूलत के लिए बड़ा फैसला किया है कि अब लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस (DL) के लिए रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) ऑफिस के धक्के खाने की जरूरत नहीं है। अब लोग घर बैठे ही लर्निंग DL बनवा सकते हैं। अब लोग घर से ही इसके लिए आवेदन कर ऑनलाइन टेस्ट दे सकेंगे।

फिर अप्रूवल के बाद घर पर ही उसे प्रिंट कर इस्तेमाल कर सकेंगे। बता दे कि मंगलवार को CM भगवंत मान ने इसकी शुरूआत की । आपको बता दे कि मान सरकार के इस फैसले से पंजाब में हर साल लर्निंग लाइसेंस बनवाने वाले 5 लाख लोगों को राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि आवेदक www.sarathi.parivahan.gov.in पर लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकता है। यहां उन्हें पहले अपना आधार कार्ड अपलोड करना होगा। फिर लर्निंग लाइसेंस का आवेदन सेलेक्ट करते ही वह ऑनलाइन टेस्ट दे सकते हैं। लाइसेंस पास करने के बाद उसे अप्रूवल मिल जाएगी। जिसे डाउनलोड करने के बाद प्रिंट कर लोग इस्तेमाल कर सकते हैं।

वहीँ अगर लोग घर बैठे आवेदन नहीं कर सकते तो सेवा केंद्र जाकर भी इसे अप्लाई कर सकते हैं। वहां उन्हें आनलाइन ट्रैफिक चिन्हों का टेस्ट देना होगा।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस फैसले से भ्रष्टाचार खत्म होगा। इसके लिए अब आवेदकों को किसी दफ्तर में जाने की जरूरत नहीं होगी।

 


Leave a Reply