Latest news
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में रात को आये तूफान से घर की दीवार गिरी, नीचे दबने से दो महिलाओं की मौत
In Jalandhar, the wall of the house collapsed due to the storm at night, two women died due to being buried.

जालंधर में रात को आये तूफान से घर की दीवार गिरी, नीचे दबने से दो महिलाओं की मौत

जालंधर छावनी : खबर मिली है कि जालंधर छावनी में गांव धीना की इंदिरा कालोनी में बीती रात आए तेज़ तूफान के कारण नवनिर्माण घर की दीवार गिर गई। इस कारण दीवार के नीचे आकर दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीँ दीवार गिरने की आवाज और चीख सुनकर इलाके के लोग इकट्ठे हो गए और चारों घायलों को जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाक्टर ने 2 महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार मरने वालों की पहचान वंदना 18 साल और उसकी भाभी मनप्रीत 45 वर्ष के रूप में हुई जबकि घायल की पहचान राजकुमार और उसका बेटा मोहित के रूप में हुई। वहीँ बताया जा रहा है कि राजकुमार के पड़ोस में एक नवनिर्माण मकान का कार्य चल रहा था। वहीँ दूसरी मंजिल पर राजमिस्त्री ने ईंट की 4 इंच की दीवार खड़ी की थी। बीती रात जब तूफ़ान आया तो अपने घर के बरामदे में सो रहे राजकुमार के परिवार पर ये दीवार जा गिरी। जिससे ये हादसा हो गया।

 


Leave a Reply