Latest news
सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing लुधियाना में कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां
Massive fire broke out in clothes warehouse in Ludhiana, 20 vehicles of fire brigade reached the spot

लुधियाना में कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां

लुधियाना (ब्यूरो) : जानकारी मिली है कि बहादुर रोड पर जैन कांप्लेक्स में रविवार को भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी ज्यादा थी कि इसे बुझाने में दमकल की 20 गाड़ियां लगी । रविवार सुबह गोदाम के मालिक को आसपास के लोगों और सुरक्षा कर्मी ने फोन करके सूचना दी कि गोदाम में से धुंआ निकल रहा है। पता लगते ही गोदाम मालिक तुरंत मौके पर पहुंचे तो देखा आग ने पूरी बिल्डिंग को चपेट में लिया हुआ था।

वहीँ आस-पास बनी फैक्ट्री के मालिकों ने लेबर लगाकर फैक्ट्रियों से पानी की सप्लाई देकर आग बुझानी शुरू की। देखते ही देखते आग बढ़ने लगी। गोदाम मालिक ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। घटना का पता चलते ही मौके पर फायर बिग्रेड पहुंच गई। फायर कर्मचारियों ने अलग-अलग टीमें बनाकर गोदाम की आग बुझानी शुरू की। देखते ही देखने आग भड़क गई। दीवारें तोड़कर फायर कर्मचारी आग बुझाने के लिए गोदाम में दाखिल हुए।

गोदाम के मालिक सुनील जैन ने बताया कि की फैक्ट्री का नाम जैन अमर रेडिमेड गारमेंट्स है। जैन कांप्लेक्स में उनका गोदाम बना है। गोदाम में सर्दी का स्टाक रखा हुआ था। गोदाम में करीब 1 से 2 लाख का माल पड़ा था, जो राख हो गया। दो मंजिलों में से एक मंजिल तो पूरी राख हो गई।

 


Leave a Reply