Latest news
खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त

India Living News

Hot News
You are currently viewing जन्मदिन के एक दिन बाद इस एक्ट्रेस की हुई मौत, घर में लटकता मिला शव
This actress died a day after her birthday, dead body found hanging in the house

जन्मदिन के एक दिन बाद इस एक्ट्रेस की हुई मौत, घर में लटकता मिला शव

एंटरटेनमेंट डेस्क : बता दे कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी अनुसार मलयालम एक्ट्रेस और मॉडल शहाना शुक्रवार को कोझिकोड में मृत पाई गईं। मिली जानकारी अनुसार 20 वर्षीय शहाना का शव अपने घर की खिड़की की रेलिंग पर लटका पाया गया। वहीँ इस मामले में शहाना के पति सज्जाद को पूछताछ के लिए कस्टडी में लिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक डेढ़ साल पहले ही एक्ट्रेस की शादी हुई थी और वह अपने पत्नी के साथ कोझिकोड में किराए के घर में रहती थीं।

वहीँ अभिनेत्री के घरवालों का मानना है कि उसकी हत्या हुई है। मामले में शहाना की मां ने कहा कि, “मेरी बेटी ने हमेशा घरेलू हिंसा के बारे में बताया करती थी। उन्होंने कहा वह कभी खुदकुशी नहीं कर सकती। उनसे अपने 20वें जन्मदिन हम सबको बुलाया था। हम सभी ने मिलकर उसके जन्मदिन के जश्न की योजना भी बनाई थी। शहाना की मां का आरोप है कि एक्ट्रेस के पति सज्जाद ने उनकी बेटी की हत्या की है।

 


Leave a Reply