Latest news
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी , लड़कियों ने किया कमाल मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल:, तीन मंत्रियों को नए विभाग 15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा ? 2026 में सुरक्षित करियर के लिए सीखें ये खास स्किल्स! बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत यूआईडीएआई ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थ... पंजाब : IT सेक्टर कर्मचारी के घर ED की छापेमारी , 9वीं मंजिल से फेंका कैश से भरा बैग पंजाब में ब्लास्ट मामले पर डीजीपी गौरव यादव ने कहा - इसमें ISI का हाथ होने का शक

India Living News

Hot News
You are currently viewing फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की जानीमानी एक्ट्रेस सुरेखा सिकरी का कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ निधन
Film and TV industry's well-known actress Surekha Sikri dies due to cardiac arrest

फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की जानीमानी एक्ट्रेस सुरेखा सिकरी का कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ निधन

नई दिल्ली : फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की जानीमानी हस्ती ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस सुरेखा सिकरी का निधन हो गया है। कार्डियक अरेस्ट की वजह से एक्ट्रेस ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस बात की पुष्टि एक्ट्रेस के मैनेजर ने की है। सुरेखा पिछले लंबे समय से बीमारी थीं। उन्हें पिछले साल भी ब्रेन स्ट्रोक हुआ था जिसके बाद से अब तक उनका स्वास्थ ठीक नहीं हो पाया था।

मिली जानकारी के मुताबिक ‘तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं सुरेखा सिकरी का निधन आज सुबह हुआ है। उनकी उम्र 75 साल थी। जब से सुरेखा को दूसरी बार ब्रेन स्ट्रोक हुआ था उसके बाद से वो स्वास्थ संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं। उनके परिवार के सभी सदस्य इस वक्त उनके पास मौजूद हैं। परिवार ने इस वक्त प्राइवेसी मांगी है’।

आपको बता दें कि सुरेखा इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में से एक थीं। नई दिल्ली में जन्मीं सुरेखा ने उत्तर प्रदेश के अल्मोड़ा और उत्तराखंड के नैनीताल में अपनी जिंदगी गुज़ारी थी। एक्ट्रेस ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी और उसके बाद नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एक्टिंग सीखी। एक्ट्रेस ने कई फिल्मों और हिट सीरियल्स में काम किया। सुरेखा ने फेमस सीरियल ‘बालिका वधु’ में दादी का रोल निभाया था ये किरदार लोगों के बीच इतना फेमस हुआ कि सुरेखा को लोग ‘दादी सा’ के नाम से पहचानने लगे। आज तक लोग उन्हें दादी सा कहकर ही पुकारते हैं।

फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस तसम (Tamas), हरी-भरी, ज़ुबैदा, नज़र, मम्मो (Mammo), सरदारी बेग़म, सरफरोश, बधाई हो जैसी जैसी तमाम फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं। Tamas, Mammo और बधाई के लिए सुरेखा को नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है।

 

 

source link


Leave a Reply