Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing मशहूर सिंगर भूपिन्दर सिंह का हुआ निधन , 10 दिन से अस्पताल में चल रहा था इलाज़
Famous singer Bhupinder Singh passed away, treatment was going on in the hospital for 10 days

मशहूर सिंगर भूपिन्दर सिंह का हुआ निधन , 10 दिन से अस्पताल में चल रहा था इलाज़

मुंबई : फ़िल्मी जगत से दुखद खबर है कि मशहूर सिंगर भूपिन्दर सिंह का लंबी बीमारी के बाद 82 की उम्र में निधन हो गया है । वहीँ भूपिंदर की पत्नी मिताली के मुताबिक, मंगलवार को भूपिंदर का अंतिम संस्कार होगा। भूपिंदर पेट की बीमारी से पीड़ित थे ।

मिली जानकारी अनुसार भूपिंदर को 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके पेट में इंफेक्शन था। इलाज के दौरान उन्हें कोरोना भी हो गया। सोमवार सुबह उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। फिर उन्हें कार्डियक अरेस्ट भी हो गया और शाम 7:45 बजे उनका निधन हो गया।

1980 के दशक में भूपिंदर सिंह ने बांग्लादेश की हिंदू गायिका मिताली मुखर्जी से शादी की थी। मिताली-भूपिंदर ने मिलकर सैकड़ों लाइव शो किए। उनका एक बेटा निहाल सिंह भी है जो संगीतकार हैं।

भूपिंदर सिंह को मौसम, सत्ते पे सत्ता, आहिस्ता-आहिस्ता, दूरियां, हकीकत और कई अन्य फिल्मों में उनके यादगार गीतों के लिए याद किया जाता है। उनके कुछ प्रसिद्ध गीत- होके मजबूर मुझे, उसे बुलाया होगा… दिल ढूंढता है… दुकी पे दुकी हो या सत्ते पे सत्ता… से बॉलीवुड और संगीत की दुनिया में पहचान मिली।

 


Leave a Reply