Latest news
डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली 21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर आइएसआइ के इशारे पर बब्बर खालसा व गैंगस्टरों ने किया था हमला- डीजीपी वीके भावरा
Punjab Police Intelligence Headquarters was attacked by Babbar Khalsa and gangsters at the behest of ISI- DGP VK Bhavra

पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर आइएसआइ के इशारे पर बब्बर खालसा व गैंगस्टरों ने किया था हमला- डीजीपी वीके भावरा

मोहाली : पंजाब के डीजीपी वीके भावरा ने कहा है कि मोहाली में पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर जो आतंकी हमला हुआ था उसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ के इशारे पर बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआइ) और पंजाब में सक्रिय गैंगस्टरों ने अंजाम दिया।

डीजीपी ने जानकारी देते हुए कहा कि हमले की साजिश कनाडा में बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह लाडा ने रची। उन्होंने बताया लाडा पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर हरविंदर सिंह रिंदा का करीबी है। वहीँ डीजीपी वीके भावरा ने बताया कि अब तक इस मामले में छह आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि राकेट दागने वाला मुख्य हमलावर अभी पकड़ से बाहर है।जिसकी तलाश जारी है। इसके अलावा डीजीपी का दावा है कि हमले में शामिल बाकी आरोपितों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बता दे कि पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किए गए आरोपितों में तरनतारन का कंवर बाठ, बलजीत कौर, बलजिंदर रैंबो, अनंतदीप सोनू और जगदीप कंग शामिल हैं। इसके अलावा छठा आरोपित निशान सिंह है, जिसे फरीदकोट पुलिस ने दूसरे केस में गिरफ्तार कर रखा है । इस केस में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

 


Leave a Reply