Latest news
न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुस्लिम समुदाय काे ईद की बधाई दी , बोले- मालेरकोटला में मिलेगी विश्व स्तरीय शिक्षा
Punjab Chief Minister Bhagwant Mann whishes the Muslim community on Eid, said - world class education will be available in Malerkotla

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुस्लिम समुदाय काे ईद की बधाई दी , बोले- मालेरकोटला में मिलेगी विश्व स्तरीय शिक्षा

मालेरकोटला : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ईद के त्योहार पर मुस्लिम समुदाय काे ईद की बधाई दी। मालेरकोटला में ईद की नमाज अदा होने उपरांत संबोधित करते हुए CM भगवंत मान ने अपने भाषण को ईद मुबारक… से आरंभ किया। CM मान ने कहा कि पवित्र रमजान का माह समाप्त हो गया है व ईद का त्योहार आया है। सभी को ईद की बहुत-बहुत बधाई। पंजाब की भाईचारक सांझ बेहद मजबूत है। नफरज फैलाने वालों के लिए पंजाब में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा पंजाब की धरती गुरु, पीरों, फकीरें, शायरों व शहीदों की धरती है। उन्होंने कहा आज मालेरकोटला की धरती पर आकर बेहद खुशी महसूस हुई है। सभी को ईद की बहुत-बहुत बधाई।

CM भगवंत मान ने कहा मालेरकोटला को जिला तो बना दिया गया है, लेकिन प्रशासनिक इमारतों के ढांचे को स्थापित करने में पिछली सरकार ने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा मालेरकोटला में जल्द ही प्रशासनिक इमारतों का ढांचा स्थापित करेंगे। इसके साथ ही मालेरकोटला में विश्व स्तर की पढ़ाई मुहैया करवाने के लिए शानदार स्कूल व कालेज बनेंगे। जिसे देखने के लिए विदेशी भी यहां आएंगे व मालेरकोटला के बच्चे उच्च विद्या हासिल कर सकेंगे।

 


Leave a Reply