चंडीगढ़ : बड़ी जानकारी सामने आई है कि कांग्रेस अनुशासन समिति ने पार्टी के पूर्व पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ को पार्टी से दो वर्ष के लिए निलंबित करने की सिफारिश की है। मिली जानकारी अनुसार अनुशासन समिति ने यह सिफारिश सोनिया गांधी को भेजी है। वहीँ अब इस पर अंतिम फैसला सोनिया गांधी को करना है।बता दे कि हाल ही में सुनील जाखड़ ने एक साक्षात्कार में टिप्पणी की थी। उनकी इस टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा था, लेकिन जाखड़ ने इसका जवाब नहीं दिया। वहीँ अब पार्टी की अनुशासन कमेटी सुनील जाखड़ को पार्टी से दो वर्ष के लिए निष्कासित करने की सिफारिश सोनिया गांधी से की है।