जालंधर : जालंधर में सेशन कोर्ट में पेशी के लिए लाया कैदी पहली मंजिल से छलांग लगाकर भाग निकला , लेकिन नीचे छलांग लगाते ही नीचे खड़े मुलाजीमो ने उसे पकड़ लिया। मिली जानकारी अनुसार उसकी पहचान वरिंदर कुमार पुत्र बुटा राम निवासी भटनुरा कलां थाना भोगपुर के रूप में हुई है। बता दे कि शुक्रवार को इसे कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था । लेकिन जब इसे पेश करने के लिए पहली मंजिल पर ले जाया गया। तो यह वहां से भागने में कामयाब हो गया। लेकिन जब इसने पहली मंजिल से नीचे की और छलांग लगाई तो वहां लोगो ने शोर मचा दिया। लोगो का शोर सुन नीचे खड़े मुलाजिम भी सतर्क हो गये और इसे पकड लिया।