Latest news
8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर : सरकारी प्राइमरी स्कूल रेडियो कॉलोनी में प्राइमरी ग्रेजुएशन सेरामनी कार्यक्रम हुआ आयोजित…
Jalandhar: Primary graduation ceremony was organized in Government Primary School Radio Colony.

जालंधर : सरकारी प्राइमरी स्कूल रेडियो कॉलोनी में प्राइमरी ग्रेजुएशन सेरामनी कार्यक्रम हुआ आयोजित…

जालंधर 31 मार्च : शिक्षा मंत्री गुरजीत सिंह हेयर के दिशा निर्देशों के अनुसार राज्य के सभी सरकारी प्राइमरी स्कूलों में ग्रेजुएशन सेरामनी का आयोजन किया जा रहा है l

इसके तहत स्कूल प्रबंधकों और स्टाफ की ओर से मेधावी बच्चों को सम्मानित किया जा रहा हैl इसी कड़ी के तहत जालंधर के सरकारी प्राइमरी स्कूल रेडियो कॉलोनी में ग्रेजुएशन सेरामनी करवाई गई l समारोह में सी.एच.टी राजेश कुमार बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए उन्होंने बताया कि इस सेरामनी के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की हौसला अफजाई करना और अभिभावकों का भी आभार करना है जिन्होंने अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों पर विश्वास करके दाखिल करवाया है l

समारोह में विद्यार्थियों को रिपोर्ट कार्ड, इनाम और स्कूल बैग दिए गए l विद्यार्थियों ने मिलकर केक काटा l स्कूल की मुख्य अध्यापिका श्रीमती गुरप्रीत कौर ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए कामना करते हुए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कियाl इस अवसर पर स्कूल अध्यापिका श्रीमती सिमरनजीत कौर, श्रीमती सोनिया राणा, श्रीमती रितु अहूजा, श्रीमती सीमा रानी उपस्थित रहे l बड़ी संख्या में बच्चे अपने अभिभावकों के साथ शामिल हुए और शिक्षा विभाग की इस पहल की जोरदार सराहना की l

 


Leave a Reply