जालंधर : बता दे कि पंजाब के लंबी शहर में राजस्व अधिकारियों को बंधक बनाने का मामला गरमा गया है। आपको बता दे कि लंबी में किसान यूनियनों द्वारा सुंडी से बर्बाद हुई फसल के तुरंत मुआवजे को लेकर तहसीलदार और पटवारियों को बंधक बनाया गया था। जिसके विरोध में राज्य के सभी राजस्व अधिकारी हड़ताल पर चले गए हैं। वहीँ इस कारण आज राज्य की किसी भी तहसील में कोई कामकाज नहीं हुआ। इस वजह से दूर-दूर से अपने काम करवाने आए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।