Latest news
पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब AAP विधायकों से अरविंद केजरीवाल ने की वर्चुअल बैठक , जानिए क्या बोले केजरीवाल
There will be a CBI inquiry into the excise policy of the Delhi government

पंजाब AAP विधायकों से अरविंद केजरीवाल ने की वर्चुअल बैठक , जानिए क्या बोले केजरीवाल

चंडीगढ़ : पंजाब में AAP सरकार बनने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज पंजाब में पार्टी विधायकों के साथ पहली वर्चुअल बैठक की। वहीँ बैठक को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह बहुत खुश हैं और भावुक महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने जो प्यार दिया है उसे भुलाया नहीं जा सकता है। केजरीवाल बोले कि पिछले तीन दिनों में भगवंत मान ने जो काम कर दिखाया वह कमाल का है।

इसके अलावा आप प्रमुख केजरीवाल ने कहा कि एक तरफ भगवंत मान ने शपथ भी ले ली उनके द्वारा काम भी शुरू हो गए, वहीं दूसरी तरफ भाजपा जो 4 राज्यों में जीती थी उनसे सरकार तक नहीं बन पाई है। अभी उनके लड़ाई झगड़े ही चल रहे हैं।

वहीँ केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोगों को पहली बार महसूस हो रहा है कि हर व्यक्ति सीएम है। उन्होंने कहा सरकार बनते ही भगवंत मान ने किसानों का मुआवजा देना शुरू कर दिया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिस तरह से मान ने एंटी करप्शन एक्शन लाइन का एलान किया उससे भ्रष्टाचार परअंकुश लगना शुरू हो गया है। वहीँ 25 हजार सरकार नौकरियों के एलान से युवाओं में आत्मविश्वास पैदा हुआ है।

इसके अलावा केजरीवाल ने कहा कि सभी विधायकों व मंत्रियों को टीम की तरह काम करना होगा। उन्होंने कहा कि जिनको मंत्री पद नहीं मिला वह भी मंत्री हैं। सबको मिलकर पंजाब के हित में काम करना होगा। वहीँ केजरीवाल ने विधायकों व मंत्रियों को यह भी कहा कि वह चंडीगढ़ में रहने के बजाय अपने क्षेत्र में काम करें।

 


Leave a Reply