अमृतसर : बता दे कि रेत खनन मामले में कपूरथला जेल में बंद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे भूपेंद्र सिंह उर्फ हनी को तबियत बिगड़ने के कारण अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में ले जाया गया है। मिली जानकारी अनुसार हनी को कार्डियक यूनिट में रखा गया है। बताया जा रहा है कि हनी ने कहा कि उन्हें शाती में दर्द है। वहीँ इसके बाद डाक्टरों ने पहले उन्हे इमरजेंसी वार्ड में रखा। इसके बाद उन्हें कार्डिक विभाग में ले जाया गया, जहां डाक्टरों द्वारा हनी की जांच की जा रही है।