Latest news
पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में 21.63 करोड़ की लागत से करवाए जाएंगे बाढ़ रोकने के कार्य: डिप्टी कमिश्नर
Flood prevention works will be done in Jalandhar at a cost of 21.63 crores: Deputy Commissioner

जालंधर में 21.63 करोड़ की लागत से करवाए जाएंगे बाढ़ रोकने के कार्य: डिप्टी कमिश्नर

जालंधर : डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने आज बताया कि मानसून सीजन दौरान किसी भी तरह की बाढ़ जैसी स्थिति के साथ निपटने के लिए ज़िला प्रशासन की तरफ से जिले में 21.63 करोड़ रुपए की लागत के साथ बाढ़ रोकने के कार्य किए जाएगे। मुख्य सचिव अनिरुध् तिवाड़ी की अध्यक्षता में हुई वर्चुअल समीक्षा बैठक में भाग लेते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिले के ड्रेनेज व्यवस्था की सफ़ाई के इलावा सतलुज दरिया के साथ लगते बाढ़ संभावित क्षेत्रों को और मज़बूत करने के लिए पहले ही अभियान शुरू किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस कार्य पर 21.63 करोड़ रुपए की राशी ख़र्च की जायेगी, जिसमें मानसून की शुरूआत से पहले 48 बाढ़ रोकने के कार्य किए जाने है।

डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया कि फिल्लौर सब डिविज़न में 11 करोड़ रुपए की लागत के साथ कुल 21 कार्य, शाहकोट में 6.77 करोड़ रुपए की लागत के साथ 16 काम, नकोदर में 2.35 करोड़ की लागत के साथ चार और जालंधर -1और 2में 1.51 करोड़ की लागत के साथ सात काम किए जाने है। इस दौरान घनश्याम थोरी ने बैठक में उपस्थित आधिकारियों को इन प्रोजैक्टों को समय पर पूरा करने के आदेश दिए, जिससे मानसून विशेष कर सतलुज दरिया में पानी के भारी बहाव दौरान किसी भी तरह की बाढ़ जैसी स्थिति से निपटा जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि चल रहे कामों की वह स्वंय निगरानी करेगे और यदि इस काम में कोई लापरवाही पाई गई तो सख़्त कार्यवाही होगी। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) अमरजीत बैंस, ज़िला माल अधिकारी जी.एस. बैनीपाल आदि मौजूद थे।

 


Leave a Reply