Latest news
पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का जशन जालंधर में शिव सेना अखंड भारत ने विशाल राम रूपी यात्रा निकाल कर धूमधाम से मनाई : वर्मा, सौंधी
Celebration of pran pritishtha of Shri Ram Lalla in Ayodhya, Shiv Sena Akhand Bharat celebrated with great pomp in Jalandhar by taking out a huge Ram-like yatra: Verma, Saundhi

अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का जशन जालंधर में शिव सेना अखंड भारत ने विशाल राम रूपी यात्रा निकाल कर धूमधाम से मनाई : वर्मा, सौंधी

जालंधर, 23 जनवरी : सोमवार को अयोध्या में श्री राम लला कि प्राण प्रतिष्ठा के समय जहां पूरा देश इस खुशी को मना रहा था। वही जालंधर में शिवसेना अखंड भारत की ओर से विशाल राम रूपी यात्रा निकाली गई। यह यात्रा साईं दास स्कूल से शिव सेना अखंड भारत के राष्ट्रीय चेयरमैन कपिल वर्मा व नैशनल यूथ प्रेसिडेंट सुभाष सौंधी की अध्यक्षता में निकाली गई। इस यात्रा में शिवसेना अखंड भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मेहता विशेष तौर पर शामिल हुए। यह यात्रा साईं दास स्कूल से शुरू होकर पटेल चौंक, बस्ती अड्डा चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, श्री राम चौक से होती हुई लव कुश चौक में समापन हुई। जिसमें 500 से अधिक शिव सेनिक प्रभु श्री राम का गुणगान करने के लिए शामिल हुए। इस दौरान पूरे रास्ते में 301 किलो लड्डू प्रभु श्री राम भक्तों में बांटे गए। यात्रा के दौरान पूरे रास्ते में जय श्री राम के जयकारे लग रहे थे। जालंधर शहर प्रभु श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर

पर शिवसेना अखंड भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल वर्मा व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष ने कहा कि शिवसेना अखंड भारत हमेशा ही हिंदुत्व के साथ है और हिंदुत्व के साथ ही रहेगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चल रहे इस संघर्ष के बाद हिंदुओं को श्री राम मंदिर बनने से जो सुख मिला वह बयान नही किया जा सकता और पूरे भारतवर्ष में मंदिरों में दिए जलाकर व श्री राम का गुणगान करके व लंगर लगा कर खुशी मनाई गई। इस अवसर पर पंजाब अध्यक्ष चंद्र प्रकाश (चांद) ने कहा कि हमारे पूरे भारतवर्ष के लिए यह बहुत सौभाग्य की बात है कि पहले दीपावली साल में एक बार मनाई जाती थी अब इस दिन भी सभी देशवासी अपने घरों में दिए जलाकर दीपावली रूपी मनाए। इस अवसर पर राष्ट्रीय उप-अध्यक्ष हरजिंदर बिल्ला, राष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी अनिल गोयल, पंजाब अध्यक्ष गौरव कोड़ा, इंचार्ज पंजाब सतपाल राल, राष्ट्रीय चेयरमैन व्यापार विंग मनोज सोनी, राष्ट्रीय प्रधान व्यापार विंग दर्शन सेठी, पंजाब अध्यक्ष व्यापार विंग अरुण वर्मा, पंजाब अध्यक्ष युवा विंग चंद्र प्रकाश, पंजाब प्रेसिडेंट युवा विंग विवेक कौशिक, पंजाब प्रवक्ता साईं मंगे शाह जी, पंजाब एडवाइजर सुनील अरोड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंजाब वरिंदर शर्मा, सुखदेव शर्मा, गुरविंदर राणा, विनय हंस, दीपक कश्यप, हैप्पी मोहन, रिंकू सहगल, सोनू राय, रिंकू चड्ढा, सचिन सोनी, बंटी भंडारी, दीपक रिची, शिवम पंसारी, प्रितपाल खाक, दीपक अरोड़ा, गुरदीप बिट्टू , राजेंद्र चंडेल, मनजीत ठाकुर, राहुल आहुजा, अभिषेक, हर्ष वधवा, अभी, निखिल शर्मा, संदीप, विशाल, उमेश बहल, जतिन, करण, प्रिंस घारू, अरमान, अमरजीत, रमन नेहरा, लवीत पाराशर, विजय दादोव्वाल, विजय चाचूकी, अतुल जोशी, रॉकी सिंगला, गुरमिंदर राजा, राज करण, गौरी शंकर, मीनू भगत, मोनिका, रानी देवी, किरना देवी व 500 के करीब शिव सैनिक उपस्थित थे।


Leave a Reply