जालंधर : बड़ी खबर है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 14 फरवरी को जालंधर के पीएपी ग्राउंड में रैली होगी। प्राप्त जानकारी अनुसार रैली में भाजपा के 50 हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना। वहीँ इसी के मद्देनजर तैयारियां हो रही हैं। आपको बता दे कि इससे पहले खराब मौसम के कारण फिरोजपुर की रैली में रुकावट और प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक की वजह से भाजपा की रैली संपन्न नहीं हो पाई थी। लेकिन भाजपा अब चुनाव से पहले उसकी पूरी कसर निकालना चाहती है। मिली जानकारी अनुसार पंजाब में मालवा, माझा और दोआबा की तीन रैलियां तय की गई हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार रैली की तैयारियों में सुरक्षा एवं अन्य प्रबंधों के लिए दिल्ली से एक टीम पहुंच चुकी है और इसके अलावा शुक्रवार को प्रधानमंत्री की सुरक्षा की एमपी पहुंच कर कमान संभालेगी।