Latest news
जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क... CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing चुनाव 2022 : 4 फरवरी को दोपहर 3 बजे तक वापस लिए जा सकते हैं नामांकन पत्र: डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी
Election 2022: Nomination papers can be withdrawn till 3 pm on February 4: Deputy Commissioner Ghanshyam Thori

चुनाव 2022 : 4 फरवरी को दोपहर 3 बजे तक वापस लिए जा सकते हैं नामांकन पत्र: डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी

जालन्धर : इस महीने 20 फरवरी को ज़िले के सभी 9 विधान सभा हलकों में होने जा रहे चुनाव के लिए आज नामांकन पत्रों की पड़ताल के बाद 107 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए है। डिप्टी कमिशनर -कम -ज़िला चुनाव अधिकारी ने इस सम्बन्धित जानकारी देते हुए बताया कि फिल्लौर हलके से 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसी तरह नकोदर, शाहकोट, करतारपुर, जालंधर पश्चिमी, जालंधर केंद्रीय, जालंधर उत्तरी, जालंधर छावनी और आदमपुर विधान सभा हलके में क्रमवार 13, 14, 9, 13, 8, 12, 12 और 10 उम्मीदवार रह गए हैं। इनमें से कुल 31 उम्मीदवारों की तरफ से आज़ाद उम्मीदवार के तौर पर कागज़ दाख़िल किये हैं जबकि 76 अलग -अलग राजनीतिक पार्टियों की तरफ से चुनाव लड़ रहे हैं। डिप्टी कमिशनर ने बताया कि 4 फरवरी को बाद दोपहर 3बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते है और नामांकन की वापसी उपरांत योग्य उम्मीदवारों को चुनाव निशान अलाट किए जाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि मतदान 20 फरवरी, 2020 को पड़ेंगा, जबकि गिनती 10 मार्च को होगी। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारर्दशी चुनाव को यकीनी बनाने के लिए पहले ही पुख़्ता प्रबंध किये जा चुके हैं और सभी आधिकारियों को सम्बन्धित सभी काम चुनाव कमिशन की तरफ से जारी आदेशों अनुसार करने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

 


Leave a Reply