Latest news
जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing गणतंत्र दिवस पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने जालंधर में फहराया तिरंगा
Punjab Chief Minister Charanjit Singh Channi hoisted the tricolor in Jalandhar on Republic Day

गणतंत्र दिवस पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने जालंधर में फहराया तिरंगा

जालंधर : 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोविड गाइडलाइंस के बीच जिला स्तरीय कार्यक्रम गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में मनाया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने ध्वजारोहण करके परेड की सलामी ली। वहीँ इस अवसर पर गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले 124 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। बता दे कि covid-19 के चलते इस बार भी गणतंत्र दिवस सादगी से मनाया गया । वहीँ समारोह में कम भीड़ जुटे, इसके लिए व्यापक प्रबंध किए। इस मोके डीसी घनश्याम थोरी ने कहा कि कोरोना के चलते लगातार दूसरे वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह सादगीपूर्ण तरीके से मनाने का फैसला लिया गया है।

मुख्यमंत्री चन्नी ने इस अवसर पर गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि चाहे देश की आजादी का सवाल रहा हो या फिर देश के लोगों का पेट भरने का पंजाब ने हमेशा आगे बढ़कर अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि देश को आजाद करवाने में सबसे ज्यादा कुर्बानियां पंजाबियों ने दी। उन्होंने कहा कि पंजाब वासियों को वह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि कि राज्य की अमन शांति एवं भाई चारक सांझ को हर कीमत पर कायम रखा जाएगा।

 


Leave a Reply