जालंधर : एवन बैडमिंटन क्लब की ओर से निःशुलक मेडिकल कैंप एनएचएस अस्पताल ( नासा एवं हब सुपरस्पेशलिटी अस्पताल ) के सहयोग से बर्लटन पार्क में लगाया गया। इस कैम्प का उदघाटन जालंधर के मेयर जगदीश राज राजा जी, और वार्ड नंबर 68 के पार्षद बंटी नीलकंठ जी ने किया। कैम्प में जिला कांग्रेस कमेटी जालंधर शहरी के नए प्रधान बलराज ठाकुर जी , जिला कांग्रेस कमेटी जालंधर शहरी के वर्किग प्रधान हरजिदर सिंह लाडा जी , पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सैक्टरी संजू अरोडा जी , पंजाब ट्रेडर्स बोर्ड आबकारी एवं कराधान विभाग के सदस्य जिमी शेखर कालिया जी ने डॉक्टरों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। एन एस यू आई के प्रधान नोनी शर्मा जी , वाईस चेयरमैन ग्रिएवान्सेस सेल के नवन सेठी जी ने भी वहाँ पर पहुंचकर कैम्प में महत्वपूर्ण योगदान दिया । इस कैंप का आयोजन अस्पताल के मैनेजर आरती शर्मा जी की देखरेख में किया गया। आरती शर्मा ने कहा है कि जिलावासियों के स्वास्थ्य की मोनिटरिंग के उद्देश्य से यह कैंप लगाया गया था, जिसमें सीनियर डॉ जुगबादल सिंह ननुआँ , चीफ ऑपेरटनिग अफसर डॉ रोमशा वशिष्ट , चीफ मेडिकल अफसर डॉ सूचि शर्मा जी ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दी। अस्पताल के स्टाफ मेम्बर्ज़ सोनिया , आशिमा पूर्ण , जसकरणजीत ने भी वहाँ पर अपना योगदान दिया। एवन बैडमिंटन क्लब के प्रधान सतपाल सेतिया ने सभी डॉक्टरों को बुके देकर स्वागत किया। कैंप में ब्लड शुगर चैकअप , रक्तचाप , हदयरोग आदि बिमारीओं की जाँच के साथ उनके उपचार संबंधी दवाइयां भी निशुल्क भेंट की गईं । मेडिकल कैंप में करीब 200 के करीब लोगों ने कैंप में पहुंचकर इस स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाया। मंच संचालन सुरिंदर बिल्ला जी द्वारा किया गया। उन्होंने अपनी कला व शायराना अंदाज़ से डॉक्टरों का खूब दिल जीता। डॉ जुगबादल सिंह ननुआँ ने कैंप में विशेषज्ञों द्वारा इम्युनिटी अर्थात् रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने की जानकारी दी । वहाँ पर विशाल चड्ढा , डीएसपी गुरमुख सिंह, हरविंदर सिंह, शेखर बिल्ला , तजिंदर कुमार , जुनेश मल्होत्रा , हैप्पी गाबा , राघव वर्मा, कपिल कुमार , दीपक सेठ, शैली गिल, हरविंदर बब्बू, संदीप तनेजा , तजिंदर कुमार , एस पी सिंह आदि मौजूद रहे।