जालंधर : आपको बता दे कि आगामी कुछ ही दिनों में सड़कों पर दौड़ती दिखाई देने वाली सरकारी पंजाब रोडवेज बसों का रंग रेड एंड व्हाइट होगा। जानकारी मिली है कि एक बार फिर से पंजाब रोडवेज की सरकारी बसों का रंग (कलर स्कीम) बदल दिया गया है। मिली जानकारी अनुसार पंजाब में पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के बेड़े में 842 नई बसें शामिल की जा रही हैं। प्राप्त जानकारी मुताबिक पंजाब रोडवेज के बेड़े में 587 नई बसें शामिल होंगी। वहीँ अब पंजाब रोडवेज बसों की पहली खेप में शामिल कुछ बसें जयपुर से तैयार होकर चंडीगढ़ पहुंच गई है, इसमें बसों का रंग अब ग्रे एंड व्हाइट की बजाय रेड एंड व्हाइट नजर आ रहा है।