Latest news
प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल...

India Living News

Hot News
You are currently viewing Breaking News : पंजाब में इंटरनेशनल शूटर ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, परिजनों के अनुसार तनाव में उठाया ये कदम
Breaking News: International shooter commits suicide by shooting himself in Punjab, according to family members took this step under stress

Breaking News : पंजाब में इंटरनेशनल शूटर ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, परिजनों के अनुसार तनाव में उठाया ये कदम

फरीदकोट : पंजाब के फरीदकोट से एक बुरी खबर प्राप्त हुई है। मिली जानकारी अनुसार फरीदकोट जिले में इंटरनेशनल शूटर खुशसीरत कौर ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। बता दे कि 17 वर्षीय खुशसीरत ने घर में ही अपने कमरे में खुद को गोली मारी। वहीँ जब परिजनों को गोली की आवाज सुनाई दी तो उन्हें इसका पता चला और उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। वहीँ कमरे में तलाशी में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, हालाँकि परिजनों के अनुसार, खुशसीरत तनाव में थी, शायद इसलिए उसने यह कदम उठाया।

आपको बता दे कि खुशसीरत 12वीं में नॉन मेडिकल की स्टूडेंट थी। वहीँ बताया जा रहा है कि खुशसीरत पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थी। मिली जानकारी अनुसार डिप्रेशन की वजह खेल में अच्छा परफॉर्म न कर पाना था। वहीँ खुशसीरत के सुसाइड की खबर के बाद प्रशासन और कोचिंग सेंटर के अधिकारी उनके घर पर पहुंचे।

बता दे कि पारिवारिक सदस्यों के अनुसार खुशसीरत अपनी खेल को लेकर काफी गंभीर थी। वहीँ पिछले साल कोरोना की वजह से वह न तो ढंग से प्रैक्टिस कर पाई और न ही परफॉर्म कर पाई थी। इस बात की वजह से ही पिछले कुछ महीनों से वह डिप्रेशन में थी। परिजनों का कहना है कि उन्होंने उसे डिप्रेशन से निकालने के काफी प्रयास किए। लेकिन वह इसमें असफल रहे और उसने अपनी जान ले ली।

मिली जानकारी अनुसार खुशसीरत ने एक ही साल में 11 गोल्ड मेडल राष्ट्रीय स्तर पर जीतकर इतिहास रचा था। इसके अलावा खुशसीरत सिर्फ निशानेबाजी ही नहीं, बल्कि तैराकी में भी दक्ष थी। पता चला है कि खुशसीरत ने तैराकी में भी राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीता था। लेकिन खेल की वजह से वह अपनी जान ले लेगी, परिजनों ने सोचा नहीं था ।

 

 


Leave a Reply