Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाबी गायक सोनी मान की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, लक्खा सिधाना सहित 5 पर केस दर्ज़
Big action on complaint of Punjabi singer Soni Mann, case registered against 5 including Lakkha Sidhana

पंजाबी गायक सोनी मान की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, लक्खा सिधाना सहित 5 पर केस दर्ज़

अमृतसर : बड़ी जानकारी मिली है कि पंजाबी गायक सोनी मान और म्यूजिक कंपनी चला रहे कंवल बाठ की शिकायत के बाद तरनतारन पुलिस ने लक्खा सिधाना और उसके समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गायक सोनी मान ने आरोप लगाया था कि उनके गीत तत्ता-तत्ता को लेकर लक्खा सिधाना को ऐतराज है और बीते दो दिन से लक्खा उन्हें गीत यू-ट्यूब से हटाने के लिए धमका रहा था। गायक सोनी मान के अनुसार जब वे गीत हटाने के लिए नहीं मानी तो आरोपियों ने मंगलवार रात उनके घर के बाहर गोलियां चला दीं।

बता दे कि सोनी मान व कंवल बाठ बुधवार एसएसपी कार्यालय पहुंचे। वहीँ एसएसपी तरनतारन ने सोनी मान को इंसाफ दिलाने का विश्वास दिलाया। वहीँ इसके साथ ही उन्होंने सोनी मान की सुरक्षा के लिए एरिया में पीसीआर बढ़ाने के लिए कह दिया है। वहीँ सोनी मान और कंवल बाठ ने बताया कि कुछ दिन पहले ही लक्खा सिधाना ने कांफ्रेंस कॉल पर उन्हें धमकियां दी थी। मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने लक्खा सिधाना के अलावा जगदीप, करण, तेज और भोला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी अनुसार इसके अलावा 15 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

 


Leave a Reply