चंडीगढ़ : बता दे कि कांग्रेस पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस पार्टी ने पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ को चुनाव अभियान कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीँ इसके अलावा पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा को घोषणा पत्र कमेटी का अध्यक्ष नियुक्ति किया गया है। इसके अलावा पार्टी ने वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी को चुनाव समन्वय समिति का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। वहीँ कांग्रेस हाईकमान ने एक स्क्रीनिंग कमेटी का भी गठन किया है, जिसका चेयरमैन अजय माकन को बनाया गया है। वहीँ इसमें चंदन यादव और कृष्णा अल्लावुरु सदस्य होंगे। बता दे कि इसके अलावा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कांग्रेस के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, चुनाव प्रचार कमेटी के चेयरमैन सुनील जाखड़, पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी और आल इंडिया कांग्रेस के सेक्रेटरी प्रभारी इसके सदस्य होंगे।