Latest news
अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो

India Living News

Hot News
You are currently viewing AAP पार्टी के पंजाब प्रधान भगवंत मान ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप, बोले भाजपा ने मुझे खरीदने की कोशिश की
Big decision of Punjab CM Bhagwant Mann, now people will not have to stand in long lines to get ration

AAP पार्टी के पंजाब प्रधान भगवंत मान ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप, बोले भाजपा ने मुझे खरीदने की कोशिश की

चंडीगढ़ : बड़ी खबर सामने आई है कि आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान भगवंत मान ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। मान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उन्हें लुभावने ऑफर देकर खरीदने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा लेकिन एक बात बता दूं कि अभी तक वे नोट नहीं बने, जो मुझे खरीद सकें। उन्होंने कहा मैं मिशन पर हूं, कमीशन पर नहीं। मिली जानकारी अनुसार भगवंत मान ने भाजपा की खरीद फरोख्त की कोशिश का खुलासा करते हुए कहा कि चार दिन पहले उन्हें भाजपा के एक बड़े नेता का फोन आया। जिसने कहा कि आप भाजपा में आने का क्या लेंगे। आप कितने पैसे लेंगे यह बता दें। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल में कौन-सा मंत्रालय चाहिए, संगठन में क्या पद चाहिए।

वहीँ भगवंत मान ने बताया कि उन्होंने सीधे सपाट शब्दों में भाजपा नेता को जवाब दिया। मान ने कहा वे कोई और होंगे, जिन्हें आप खरीद लेते होंगे। अभी तक वे नोट नहीं बने, जो भगवंत मान को खरीद सकें। भगवंत मान ने कहा वह पंजाब की सेवा के लिए राजनीति में आए थे, उन्होंने पार्टी को खून पसीने से सींचा है, और लोगों को विश्वास है कि भगवंत मान जहां खड़ा है, वहां खड़ा है।

वहीँ भगवंत मान ने कहा जिस पार्टी ने 750 किसानों की जान ले ली, और यूपी के लखीमपुर खीरी में किसानों को कीड़ों-मकौड़ों की तरह गाड़ियों के नीचे रौंदा हो, वह सरकार जिसने एक साल तक पंजाब बड़े-बुजुर्गों माताओं-बहनों को सूली पर टांग कर रखा, जिस पार्टी ने दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसानों को गुंडे, मवाली, आतंकी कहा, उस पार्टी में मैं जाने की कभी सोच भी नहीं सकता।

 


Leave a Reply