Latest news
CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार बड़ी खबर : दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन . 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस वृंदावन नाव हादसा : लुधियाना में पांच लोगों का हुआ एक साथ अंतिम संस्कार बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी : क्या सच में 2026 में मचेगी तबाही? वृंदावन में बड़ा हादसा : यमुना नदी में पुल से टकराकर पलटी नाव, पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing Big News : पंजाब में हाई अलर्ट के बीच दिनदहाड़े HDFC Bank में लुटेरों ने 50 लाख की लूट को दिया अंजाम
Big News : Amidst high alert in Punjab, robbers carried out the robbery of 50 lakhs in broad daylight at HDFC Bank

Big News : पंजाब में हाई अलर्ट के बीच दिनदहाड़े HDFC Bank में लुटेरों ने 50 लाख की लूट को दिया अंजाम

तरनतारन : बता दे कि विस्फोटक सामग्री व आतंकियों की गिरफ्तारी के कारण हाई अलर्ट पर चल रहे पंजाब में शनिवार को लुटेरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है । मिली जानकारी अनुसार तरनतारन के जंडियाला रोड स्थित एचडीएफसी बैंक में दो लुटेरों ने सिर्फ डेढ़ मिनट में 50 लाख की लूट की और बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। वहीँ लूट की वारदात के बाद शहर में दहशत का माहौल पैदा हो गया।

मिली जानकारी अनुसार एचडीएफसी बैंक में दोपहर के समय दो लुटेरों ने बैंक में दाखिल होते ही पिस्टल निकाल लिए। बताया जा रहा है कि एक लुटेरे ने पुलिस कांस्टेबल की वर्दी वाली शर्ट पहन रखी रखी थी । वहीँ लुटेरों ने महज डेढ़ मिनट में बैंक के स्टाफ और ग्राहकों को गन प्वाइंट पर लेकर 50 लाख की राशि समेटी और बैग में डालकर बाइक पर फरार हो गए। मिली जानकारी अनुसार बैंक में सुरक्षा के तौर पर एक गार्ड तैनात था परंतु उसके पास कोई हथियार नहीं था। वारदात की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उच्च अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने पूरे शहर की नाकाबंदी करवाई, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग पाया।

 


Leave a Reply