Latest news
अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो

India Living News

Hot News
You are currently viewing ‘द मास्टर क्लब’ ने बैडमिंटन टूर्नामेंट के विजेताओं को किया सन्मानित : हरविंदर सिंह जब्बल
'The Master Club' honored the winners of the badminton tournament: Harvinder Singh Jabal

‘द मास्टर क्लब’ ने बैडमिंटन टूर्नामेंट के विजेताओं को किया सन्मानित : हरविंदर सिंह जब्बल

जालंधर : पिछले दिनों एशियन बैडमिंटन क्लब 2020 के द्वारा करवाए गए ओपन बैडमिंटन नाइट टूर्नामेंट में सेकंड रनर अप रहे साजन कुमार व आदिल हुसैन के लिए आज बल्टर्न पार्क में ‘द मास्टर क्लब’ द्वारा एक विशेष सन्मान समारोह किया गया ‘द मास्टर क्लब के अध्यक्ष हरविंदर सिंह जब्बल ने कहा है की साजन कुमार और आदिल हुसैन द्वारा टूर्नामेंट में किया गया बेहतरीन प्रदर्शन उनके क्लब के लिए गौरव की बात है इस अवसर पर मास्टर क्लब के अध्यक्ष हरविंदर सिंह जब्बल ने मुख्य अतिथि श्री गुरविंदरपाल सिंह बंटी नीलकंठ जी काउंसलर, श्री संजू अरोड़ा जी सचिव पीपीसीसी, श्री गौरव माग्गो जी वाइस चेयरमैन औद्योगिक सेल पीपीसीसी, श्री गुरमुख सिंह डीएसपी साहब को विशेष धन्यवाद दिया संजू अरोड़ा जी ने क्लब के मुख्य मेम्बर्स के साथ खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह के रूप में ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया उन्होंने कहा कि आज के दौर की सबसे बड़ी चिंता यह है आज की युवा पीढ़ी नशे की दलदल में धँसती जा रही है। काउंसलर बंटी नीलकंठ ने कहा है कि ‘द मास्टर क्लब’ युवाओं को बैडमिंटन के खेल से जोड़ कर एक सराहनीय काम कर रही है उन्होंने युवा पीढ़ी से भी खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया ‘द मास्टर क्लब के अध्यक्ष हरविंदर सिंह जब्बल ने जालंधर के मेयर जगदीश राज राजा जी का धन्यवाद करते हुए कहा है कि मेयर साहिब ने बल्टर्न पार्क में 20 स्ट्रीट लाइटें लगाकर अपना वादा पूरा किया है एशियन बैडमिंटन क्लब 2020 के प्रधान सतपाल सेतिया को भी उनके सराहनीय कार्य के लिए ट्राफी देकर सम्मानित किया गया मंच संचालन सुरिंदर बिल्ला जी द्वारा किया गया उन्होंने अपनी कला व शायराना अंदाज़ से खूब समां बांधा अंत में क्लब के प्रधान हरविंदर सिंह जब्बल ने आए हुए खिलाड़ियों व मेहमानों का धन्यवाद किया इस अवसर पर मास्टर्स कल्ब से श्री तजिंदर कुमार जी समन्वयक, श्री नवीन कुमार उपाध्यक्ष, श्री शेखर जी सचिव, श्री जतिंदर कुमार संयुक्त सचिव, पवन कुमार, विशाल चड्डा, ग्रविंदर सिंह जबल, सरवजीत सिंह, सनी, गुरव चड्डा, गुरव चोपड़ा, हरमिंदर सिंह जौहल, गौरव माग्गो, शेल्ली गिल, कमल गुम्बर आदि उपस्थित रहे।

 


Leave a Reply