Latest news
सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

India Living News

Hot News
You are currently viewing हैंड ग्रेनेड-टिफिन बम बरामदगी के बाद पंजाब अलर्ट , रात की सुरक्षा बड़ाई गई
Punjab alert after hand grenade-tiffin bomb recovery, increased night security

हैंड ग्रेनेड-टिफिन बम बरामदगी के बाद पंजाब अलर्ट , रात की सुरक्षा बड़ाई गई

चंडीगढ़ : पंजाब में हैंड ग्रेनेड और टिफिन बम की बरामदगी के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीँ इसके चलते रात के वक्त सिक्योरिटी के लिए 135 गजडेट अफसरों को फील्ड में उतारा गया है। बता दे कि पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा ने मंगलवार को अमृतसर में लॉ एंड ऑर्डर और बॉर्डर रेंज के अफसरों से मीटिंग की थी। इसके बाद डीजीपी इकबालप्रीत सहोता ने इस संबंध में ऑर्डर जारी कर दिए।

बता दे कि चार दिन पहले ही पठानकोट स्थित आर्मी कैंट के गेट पर ग्रेनेड अटैक हुआ था। हालाँकि इसमें कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन रात के वक्त पुलिस की सुरक्षा की खामी नजर आई। वहीँ पुलिस ने आर्मी और BSF के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन भी चलाया। लेकिन कोई पकड़ में नहीं आ सका। इसके बाद सरकार अलर्ट हो गई है।

पंजाब के डीजीपी इकबालप्रीत सहोता ने बताया कि हर पुलिस जिले को सेक्टरों में बांटा गया है। वहीँ रात को DSP या SP रैंक के अफसर नाइट पेट्रोलिंग की अगुवाई करेंगे। उन्होंने कहा नाका और गाड़ियों की चेकिंग के साथ उन्हें रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धार्मिक स्थलों, RSS शाखा और दूसरी संवेदनशील जगहों पर नजर रखने को कहा गया है। वहीँ इसके अलावा पुलिस कमिश्नर और SSP को कहा गया है कि ड्रोन या इन जगहों पर घूम रहे संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखें।

 


Leave a Reply