Latest news
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में PSPCL के बिजली कर्मचारियों का अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी, बोले- हल नहीं निकला तो जाएंगे लंबी छुट्टी पर
In Jalandhar, PSPCL's power employees continue to struggle for their demands, saying - If the solution is not found, then they will go on long leave

जालंधर में PSPCL के बिजली कर्मचारियों का अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी, बोले- हल नहीं निकला तो जाएंगे लंबी छुट्टी पर

जालंधर : बता दे कि पावरकॉम मैनेजमेंट व ज्वाइंट फोरम के सदस्यों के बीच अपनी मांगों को लेकर संघर्ष तेज होता जा रहा है। वहीँ फोरम के सदस्यों में शामिल पावरकॉम के टेक्निकल स्टाफ डिवीजन के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीँ जालंधर सर्कल के प्रधान बलविंदर सिंह राणा ने कहा कि मैनेजमेंट और फोरम के सदस्यों के बीच बैठक का दौर जारी है। लेकिन फिलहाल अभी कोई मांगों का हल निकल नहीं रहा है। वहीँ उपभोक्ता भी परेशान हो रहे हैं।उन्होंने कहा जालंधर सर्किल की पांच डिवीजन के कैश काउंटर बंद पड़े है और बिल जमा नहीं हो रहे हैं। लेकिन सरकार इस समस्या की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा अगर बैठक का कोई नतीजा नहीं निकला और मांगों का कोई हल नहीं निकला तो स्टाफ सदस्य लंबी छुट्टी पर जाएंगे और जवाबदेही सरकार व मैनेजमेंट की होगी।

उन्होंने कहा इस वजह से बिजली के फाल्ट देरी से ठीक हो रहे है। उन्होंने कहा पांच डिवीजन के टेक्निक स्टाफ व क्लेरिकल स्टाफ सामूहिक छुट्टी लेकर मैनेजमेंट के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रहे है। वहीँ स्टाफ हड़ताल पर होने की वजह से एक्सईयन सब स्टेशन पर ड्यूटी दे रहे है। इसके अलावा उन्होंने कहा आने वाले दिनों में पावरकाम की अकाउंटेंट एसोसिएशन भी छुट्टी लेकर टेक्किनल व क्लेरिकल स्टाफ के रोष प्रदर्शन के साथ जुड़ने जा रही है।

 


Leave a Reply