Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत में राकेश टिकैत बोले – माफी से नहीं, एमएसपी कानून बनाने से होगा किसानों का भला
Rakesh Tikait said in the Mahapanchayat of United Kisan Morcha - not by apology, but by making MSP law, farmers will be benefited

संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत में राकेश टिकैत बोले – माफी से नहीं, एमएसपी कानून बनाने से होगा किसानों का भला

लखनऊ : बता दे कि संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत में राकेश टिकैत मोदी व योगी सरकार पर जमकर बरसे। वहीँ राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार को अपनी भाषा में समझाने में एक साल लग गए। उन्होंने कहा अब प्रधानमंत्री को ये समझ आया कि कृषि कानून किसान, मजदूर व दुकानदार विरोधी हैं। इसके अलावा राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार ने किसानों को बांटने का प्रयास किया। बता दे कि इको गार्डेन पार्क में आयोजित महापंचायत में उन्होंने कहा कि माफी मांगने से किसानों का भला होने वाला नहीं है, उनका भला एमएसपी कानून बनाने से होगा। वहीँ उन्होंने कहा कि इस कानून को लेकर केंद्र सरकार झूठ बोल रही है कि कमेटी बना रहे हैं, जबकि 2011 में जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उनकी अध्यक्षता में गठित कमेटी ने तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार को रिपोर्ट सौंपी थी कि किसानों के लिए एमएसपी लागू करें। और ये रिपोर्ट पीएमओ में रखी है उसे ही लागू कर दें, तो नई कमेटी की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा आंदोलन अभी जारी रहेगा। बता दे कि महापंचायत में पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों के बड़ी संख्या में किसान पहुंचे थे।

 


Leave a Reply