Latest news
जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी

India Living News

Hot News
You are currently viewing केंद्र सरकार की तरफ से कृषि कानून वापस लिए जाने के एलान के बाद कुंडली बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की हुई अहम बैठक, आंदोलन अभी खत्म नहीं होगा
sanyukt-kisan-morcha-take-big-discitaion-over-of-farmers-agitation

केंद्र सरकार की तरफ से कृषि कानून वापस लिए जाने के एलान के बाद कुंडली बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की हुई अहम बैठक, आंदोलन अभी खत्म नहीं होगा

नई दिल्ली : बता दे कि केंद्र सरकार की तरफ से तीनों विवादित कृषि कानून वापस लिए जाने के बाद दिल्ली के कुंडली बार्डर पर शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा की अहम बैठक हुई। जानकारी मिली है कि वहीँ मीटिंग में किसान संगठनों ने फैसला किया है कि आंदोलन अभी खत्म नहीं होगा। वहीँ मोर्चा के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अभी जारी रहेंगे।

बता दे कि संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि 26 नवंबर को बार्डर पर भीड़ बढ़ाई जाएगी और वहीँ 29 नंवबर को संसद कूच किया जाएगा। वहीँ किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि सभी मांगें पूरी होने के बाद ही आंदोलन समाप्त होगा। वहीँ आंदोलन की आगामी रणनीति को लेकर रविवार को किसान मोर्चा की बड़ी बैठक होगी।

वहीँ किसान नेता दर्शन पाल सिंह ने कहा कि हमारे मुद्दे विशेष रूप से एमएसपी, किसानों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेना, बिजली विधेयक 2020, वायु गुणवत्ता अध्यादेश को वापस लेना और कृषि कानून का विरोध के दौरान जो किसान मरे हैं उनके लिए स्मारक बनाने के लिए स्थान का आवंटिट करना जैसे प्रमुख मुद्दे लंबित है , और मोर्चा को उम्मीद है कि सरकार इन मुद्दों को हल करने के लिए जल्द ही बैठक बुलाएगी।

 


Leave a Reply