Latest news
जालंधर में लगी पाबंदियां, रेस्टोरेंट-क्लब रात 12 बजे तक बंद करने के आदेश जारी जालंधर में मकसूदां मंडी में चली गोली , भाजपा नेता मोनू पुरी घायल पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी , लड़कियों ने किया कमाल मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल:, तीन मंत्रियों को नए विभाग 15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा ? 2026 में सुरक्षित करियर के लिए सीखें ये खास स्किल्स! बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत यूआईडीएआई ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थ...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने गड्ढ़े में फंसी गाय की बचाई जान , लोगों ने की जमकर तारीफ
Punjab Chief Minister Charanjit Channi saved the life of a cow trapped in a pit, people praised

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने गड्ढ़े में फंसी गाय की बचाई जान , लोगों ने की जमकर तारीफ

रूपनगर : पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के आम लोगाें के साथ जुड़ाव के उदाहरण लगातार मिल रहे हैं। वहीँ मुख्‍यमंत्री चरणजीत चन्‍नी ने अपने साम‍ाजिक जुड़ाव का परिचय रूपनगर में दिया। मिली जानकारी अनुसार उन्‍होंने रविवार आधी रात को गढ्डे में गिरी एक गाय की जान बचाई। वहीँ उनके इस कार्य की आसपास के क्षेत्र के लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

बता दे कि मुख्‍यमंत्री चन्‍नी रविवार रात को रूपनगर जिले के चमकौर साहिब में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। वहीँ कार्यक्रम के बाद रविवार आधी रात के करीब जब वह वापस अपने आवास पर जा रहे थे। तो इस दौरान रास्‍ते में उन्होंने देखा कि एक गाय गढ्डे में गिरी हुई है। इसे देखकर CM चरणजीत चन्‍नी अपने काफिले के साथ वहीं रुक गए और उन्‍हाेंने अपने सुरक्षाकर्मियों व अन्य लोगों की मदद से गाय की जान बचाने का कार्य करवाया। वहीँ करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मुख्यमंत्री चन्‍नी ने गाय को गढ्डे से बाहर निकलवाया। वहीँ इसके बाद उन्होंने गो माता का चरण स्पर्श किया और इसके वे वहां से रवाना हुए।

 


Leave a Reply