जालंधर : बड़ी खबर मिली है कि जालंधर में पुलिस ने रिहायशी इलाके में रेड करके एक होटल से लड़के लड़कियों को संदिग्ध हालत में दबोचा है। मिली जानकारी अनुसार टैगोर नगर के पीछे स्थित बाबा बंदा बहादुर नगर में चल रहे होटल में पुलिस ने रेड की है। वहीँ पुलिस की रेड के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने ये कार्रवाई बाबा बंदा बहादुर नगर के लोगों की शिकायत पर की है। इस बारे में उनका कहना था कि इस होटल में आए दिन लड़के-लड़कियां आते हैं। जिससे उनके बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा था। मिली जानकारी मुताबिक थाने में भी इलाके के लोगों ने जमकर हंगामा किया और वहीँ होटल के मालिक पर कार्रवाई करने की मांग की।