नई दिल्ली : एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है कि सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक अब ‘मेटा’ नाम से जानी जाएगी। वहीँ इस खबर के बाद ये बातें सामने आ रही है कि क्या नाम बदलने से फेसबुक के अकाउंट पर कोई असर होगा? क्या फेसबुक के हिस्सा रहने वाले वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम पर भी इसका कोई असर होगा? और इसके अलावा क्या मेटा के लिए यूजर्स को अलग से कोई अकाउंट बनाने की जरूरत पड़ेगी?
बता दे कि फेसबुक दरअसल वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम सहित कई कंपनियों की पेरेंट कंपनी है। प्राप्त जानकारी अनुसार CEO मार्क जुकरबर्ग अपने सभी छोटे-बड़े प्लेटफॉर्म को एक कंपनी के अंदर लाना चाहते थे। और इसी वजह से उन्होंने मेटावर्स तैयार की। वहीँ अब मेटावर्स 93 कंपनियों की पेरेंट कंपनी बन चुकी है। वहीँ मार्क जुकरबर्ग का मानना है कि टेक्नोलॉजी की शुरुआत हमने की थी और हम इस रेस में पीछे नहीं रहना चाहते। और इसी वजह से मेटावर्स को तैयार किया गया है।
वहीँ अगर बात करें तो इसके बाद बदलेगा क्या। तो प्राप्त जानकारी मुताबिक इसमें आपके लिए कुछ नहीं बदलेगा। बता दे कि मेटावर्स नाम होने से आपके फेसबुक, वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा । वहीँ आप अपने लॉगइन ID और पासवर्ड से इन सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का पहले की तरह इस्तेमाल कर सकेंगे ।