Latest news
जालंधर में लगी पाबंदियां, रेस्टोरेंट-क्लब रात 12 बजे तक बंद करने के आदेश जारी जालंधर में मकसूदां मंडी में चली गोली , भाजपा नेता मोनू पुरी घायल पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी , लड़कियों ने किया कमाल मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल:, तीन मंत्रियों को नए विभाग 15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा ? 2026 में सुरक्षित करियर के लिए सीखें ये खास स्किल्स! बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत यूआईडीएआई ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थ...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के युवक को पत्नी की हत्या के आरोप में UK में हुई 20 साल की कैद
Jalandhar youth jailed for 20 years in UK for killing wife

जालंधर के युवक को पत्नी की हत्या के आरोप में UK में हुई 20 साल की कैद

जालंधर : आपको बता दे कि फिल्लौर की रहने वाली गीतिका गोयल की यूनाइटेड किंगडम (UK) में हत्या के आरोप में अदालत ने उसके पति कशिश अग्रवाल को दोषी मानते हुए 20 साल 6 महीने की सजा सुनाई है। मिली जानकारी अनुसार कशिश ने लीस्टर शहर में गत 3 मार्च को घर में चाकू से गोदकर पत्नी गीतिका का बेरहमी से मर्डर कर दिया था । प्राप्त जानकारी मुताबिक कशिश राजा गार्डन, जालंधर, का रहने वाला है। बता दे कि कशिश और गीतिका की शादी साल 2016 में हुई थी। वहीँ उनकी शादी के कुछ दिन बाद गीतिका यूके की परमानेंट सिटीजन बन गई थी। फिर उसने अपने पति कशिश को भी अपने पास बुला लिया था। बताया जा रहा है कि इसके कुछ दिन बाद कशिश को भी यूके के सिटीजनशिप मिल गई थी। इसके बाद लीस्टर में गत 3 मार्च को कशिश ने अपनी पत्नी गीतिका पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करके उसकी हत्या कर दी थी। वहीँ प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस की पूछताछ में कशिश ने अपना अपराध कबूल कर लिया था जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

 


Leave a Reply