Latest news
भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने किए कई बड़े ऐलान
Punjab Chief Minister Charanjit Channi made many big announcements

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने किए कई बड़े ऐलान

चंडीगढ़ : कैबिनेट मीटिंग के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा प्रैस कान्फ्रेंस की गई। इस कान्फ्रेंस में मुख्यमंत्री चन्नी ने कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने बिजली, पानी के अलावा पंजाब में बी.एस.एफ के मुद्दों पर चर्चा की गई। यहाँ बड़ा ऐलान करते हुए CM चन्नी ने कहा कि शहरों में पानी के बिल का 700 करोड़ बकाया माफ होगा। उन्होंने कहा पंजाब में पानी के बिल फिक्स कर दिए गए हैं। इसके अलावा ऐलान किया गया कि वाटर वर्कर्स का बिल अब कमेटी भरा करेगी।आइल अलावा यह भी कहा गया कि पंचायतों का बिजली बकाया बिल माफ किया जाएगा। उन्होंने कहा कुल 1168 करोड़ का बिजली बकाया माफ होगा। यहाँ मुख्यमंत्री चन्नी द्वारा दर्जा चार कर्मचारियों की रैगुलर भर्ती का ऐलान भी किया गया। वहीँ इसके साथ ही ये भी कहा कि कोई भी भर्ती कांट्रेक्टर बेसिस पर नहीं होगी। बता दे कि सी.एम. चन्नी ने बी.एस.एफ. मुद्दे पर कहा कि ये पंजाब के अधिकारों का मामला है। उन्होंने कहा केंद्रीय गृह मंत्री को इस बारे में चिट्ठी लिखी गई है। और यह पंजाब के अधिकारों को बचाने की लड़ाई है। वहीँ केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि बी.एस.एफ का फैसला उनकी सहमति के बिना लिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।


Leave a Reply