चंडीगढ़: पंजाब से बड़ी खबर मिल रही है कि नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। मिली जानकारी अनुसार नवजोत सिद्धू ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कहा है कि वह पंजाब के भविष्य के साथ कंप्रोमाइज नहीं कर सकते हैं, और इसलिए वह पार्टी के प्रदेश प्रधान पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

















